English Learning By TheAdilStudy
Chapter 2. Learn English Pronunciation J to Z Easily & Opposite Letters (Hindi Guide)
Capital & Small Letters with Hindi Pronunciation
पिछले अध्याय में हम ने English Alphabet को Capital Letters, Small Letters और Hindi Pronunciation के A से लेकर I तक के नियम पढे |
इस अध्याय में हम J से Z तक के नियम बहुत आसान और सुंदर तरीके से समझेंगे।
यदि आप ने अभी तक पहला Chapter जिसमें A से I तक के नियम मौजूद हैं, वो नहीं पढ़ा है तो अभी पढ़ें -
याद रखें:
जब तक आप पहले चैप्टर को भी पढ़कर बाकी के नियम नहीं याद कर लेते हैं, तब तक आपको शब्दों का सही उच्चारण समझने में कठिनाई हो सकती है |
Opposite Letters, Letters Numbers और Tricks
English alphabet में कुल 26 letters होते हैं | जब हम alphabet को उल्टा लिखते हैं, तब opposite letters बनते हैं |
जैसे A का opposite Z, B का opposite Y, C का opposite X होता है |
Mirror Trick: Alphabet को सीधा और उल्टा साथ में लिखो, opposite letters तुरंत समझ आ जाएंगे |
| Letter |
Opposite Letter |
Number Trick |
Memory Trick |
| A | Z | 1 + 26 = 27 | Start ↔ End |
| B | Y | 2 + 25 = 27 | Second ↔ Second Last |
| C | X | 3 + 24 = 27 | Mirror Pair |
| D | W | 4 + 23 = 27 | Reverse Order |
| E | V | 5 + 22 = 27 | Reverse Order |
| F | U | 6 + 21 = 27 | Reverse Order |
| G | T | 7 + 20 = 27 | Reverse Order |
| H | S | 8 + 19 = 27 | Reverse Order |
| I | R | 9 + 18 = 27 | Reverse Order |
| J | Q | 10 + 17 = 27 | Reverse Order |
| K | P | 11 + 16 = 27 | Reverse Order |
| L | O | 12 + 15 = 27 | Reverse Order |
| M | N | 13 + 14 = 27 | Center Pair |
27 Rule से Opposite Letters कैसे निकालें ?
English alphabet में A = 1, B = 2, C = 3 ... और Z = 26 माना जाता है |
किसी भी opposite pair के letter numbers को जोड़ने पर योग 27 आता है |
Examples:
A = 1 और Z = 26 → 1 + 26 = 27
B = 2 और Y = 25 → 2 + 25 = 27
C = 3 और X = 24 → 3 + 24 = 27
Pronunciation J to Z
J का उच्चारण = ज
J का उच्चारण हमेशा ही 'ज' होगा जैसे - Jail = जेल, Jug = जग आदि |
K का उच्चारण
'क' (हल्की आवाज)
जब शब्द में केवल K आता है तो उसको जल्दी और हल्की आवाज से उच्चारित किया जाता है |
जैसे - Kite = काइट, Shake = शेक आदि |
'क' (मजबूत आवाज)
जब शब्द में K के पीछे C आता है तो उसको जल्दी और भारी आवाज से उच्चारित किया जाता है |
जैसे - Rock = रॉक, Pack = पैक आदि |
L का उच्चारण = ल
L का उच्चारण हमेशा ही 'ल' होगा जैसे - Lake = लेक, Jail = जेल आदि |
M का उच्चारण = म
M का उच्चारण हमेशा ही 'म' होगा जैसे - Mail = मेल, Make = मेक आदि |
N का उच्चारण = न
N का उच्चारण हमेशा ही 'न' होगा जैसे - Nose = नोज़, Neck = नेक आदि |
O का उच्चारण
'ओ'
जब शब्द में O के बाद कोई letter आता है फिर E आए तो O को 'ओ' पढ़ा जाएगा |
जैसे - Tone = टोन, More = मोर आदि |
'ऑ'
जब शब्द में O के बाद कोई letter आता है फिर E ना आए तो O को 'ऑ' पढ़ा जाएगा |
जैसे - On = ऑन, Lost = लॉस्ट आदि |
P का उच्चारण = प
P का उच्चारण हमेशा ही 'प' होगा जैसे - Pen = पेन, Pool = पूल आदि |
Q का उच्चारण
'क़'
जब शब्द में Q आता है तो उसको उर्दू के बड़े काफ की तरह दृढ़ आवाज के साथ पढ़ा जाता है |
जैसे - Quran = क़ुरान, Qayamat = क़यामत आदि |
'क्व'
जब शब्द में Q के साथ U आता है तो इसको 'क्व' पढ़ा जाएगा |
जैसे - Queen = क्वीन, Quest = क्वेस्ट आदि |
R का उच्चारण = र
R का उच्चारण हमेशा ही 'र' होगा जैसे - Rose = रोज़, Rock = रॉक आदि |
S का उच्चारण
'स'
जब शब्द में S या SS आए तो इसका उच्चारण 'स' होगा |
जैसे - Sale = सेल, Shock = शॉक आदि |
'ज़'
जब शब्द में दो vowels के बीच S आए या शब्द के अंत में S हो और उससे पहले vowel हो तो S को 'ज़' पढ़ेंगे |
जैसे - Raise = रैज़, Series = सीरीज़ आदि |
T का उच्चारण
'ट'
जब शब्द में T आए तो इसका उच्चारण 'ट' होगा |
जैसे - Take = टेक, Toss = टॉस आदि |
'थ'
जब शब्द में T के साथ H आए तो इसका उच्चारण 'थ' होगा |
जैसे - Earth = अर्थ, Thread = थ्रेड आदि |
'ठ'
जब शब्द में T के साथ H आए तो इसका उच्चारण हिन्दी के 'ठ' की तरह भी हो सकता है |
जैसे - Thakur = ठाकुर आदि |
U का उच्चारण
'अ'
जब दो consonants के बीच U आए और बाद में E ना हो तो इसे 'अ' पढ़ेंगे |
जैसे - Tub = टब, Dumb = डम्ब आदि |
'यू'
जब शब्द में U के बाद E आता है तो इसे 'यू' पढ़ेंगे |
जैसे - Tube = ट्यूब, Fuel = फ्यूल आदि |
V का उच्चारण = व
जब शब्द में V आता है तो इसको 'व' पढ़ते हैं जिसका उच्चारण ऊपर वाले दांत को नीचे वाले होंठ से स्पर्श करके किया जाता है |
जैसे - Van = वैन, Valley = वैली आदि |
W का उच्चारण = व
जब शब्द में W आता है तो इसको 'व' पढ़ते हैं जिसका उच्चारण होंठों को गोल करके किया जाता है |
जैसे - What = ह्वट, Wait = वैट आदि |
X का उच्चारण
'क्स'
अधिकतर बार X का उच्चारण 'क्स' होता है |
जैसे - Lux = लक्स, X-Ray = एक्स-रे आदि |
'ज़'
कई बार जब दो vowels के बीच X आए तो इसका उच्चारण 'ज़' होगा |
जैसे - Luxury = लक्ज़री आदि |
Y का उच्चारण
'य'
जब शब्द में Y आता है तो इसको 'य' पढ़ा जाता है |
जैसे - Yellow = येलो आदि |
Z का उच्चारण
'ज़'
जब शब्द में Z आता है तो इसको उर्दू के 'ज़ा' की तरह पढ़ा जाता है |
जैसे - Zara = ज़ारा, Zone = ज़ोन आदि |
🔗 Internal Linking Section
नीचे दिए गए useful pages भी पढ़ें:
Practice Section
1. A से Z तक सभी letters को रोज जोर से बोलकर practice करें।
2. Capital Letters और Small Letters को पहचानने की कोशिश करें।
3. ऊपर दिए गए example words को रोज 2–3 बार पढ़ें और बोलें।
❓ Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. English Alphabet में कितने letters होते हैं?
👉 English Alphabet में कुल 26 letters होते हैं।
Q2. Capital और Small Letters में क्या अंतर है?
👉 Capital letters बड़े होते हैं (A, B, C) और Small letters छोटे होते हैं (a, b, c)।
Q3. Vowels कितने होते हैं?
👉 English में 5 vowels होते हैं – A, E, I, O, U
Q4. Y vowel है या consonant?
👉 Y दोनों की तरह काम करता है, लेकिन सामान्यतः consonant में गिना जाता है।
Q5. Z को Zee और Zed क्यों बोलते हैं?
👉 American English में Zee और British English में Zed बोला जाता है।
⚠️ Disclaimer
यह सामग्री केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार की गई है। इसमें English learning को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।
अलग-अलग words में pronunciation का प्रयोग भिन्न हो सकता है। इसलिए यहाँ दिए गए rules को basic learning guide की तरह समझें।
अधिक सटीक pronunciation के लिए dictionary, teacher guidance, या standard English learning resources का सहारा लिया जा सकता है।
📢 आगे क्या सीखें?
👉 अगले chapter में हम English words के और important pronunciation rules सीखेंगे।
💬 अगर आपको ये chapter पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
© TheAdilStudy
English Learning Chapter 2
0 Comments