English Learning By TheAdilStudy
Chapter 1.Complete English Pronunciation Guide A–Z
Capital & Small Letters with Hindi Pronunciation
इस अध्याय में हम English Alphabet को Capital Letters, Small Letters और Hindi Pronunciation के साथ बहुत आसान और सुंदर तरीके से समझेंगे।
English Alphabet क्या होता है ?
English Alphabet में कुल 26 letters होते हैं। इन्हें दो रूपों में लिखा जाता है —
Capital Letters और Small Letters।
English सीखने की शुरुआत letters को पहचानने, सही pronunciation बोलने और words में उनके use को समझने से होती है।
याद रखें: पहले letters पहचानें, फिर उनका pronunciation सीखें, और उसके बाद words में उनका प्रयोग समझें।
Capital Letters, Small Letters और Hindi Pronunciation
| Capital Letter |
Small Letter |
Hindi Pronunciation |
| A | a | ए |
| B | b | बी |
| C | c | सी |
| D | d | डी |
| E | e | ई |
| F | f | एफ |
| G | g | जी |
| H | h | एच |
| I | i | आई |
| J | j | जे |
| K | k | के |
| L | l | एल |
| M | m | एम |
| N | n | एन |
| O | o | ओ |
| P | p | पी |
| Q | q | क्यू |
| R | r | आर |
| S | s | एस |
| T | t | टी |
| U | u | यू |
| V | v | वी |
| W | w | डब्ल्यू |
| X | x | एक्स |
| Y | y | वाई |
| Z | z | ज़ेड / ज़ी |
English Alphabet Chart (A to Z)
Vowels (5) & Consonants (21)
| A |
E |
I |
O |
U |
| |
|
|
|
|
| B |
C |
D |
F |
G |
| H |
J |
K |
L |
M |
| N |
P |
Q |
R |
S |
| T |
V |
W |
X |
Y Z |
Opposite Letters, Letters Numbers और Tricks
English alphabet में कुल 26 letters होते हैं | जब हम alphabet को उल्टा लिखते हैं, तब opposite letters बनते हैं | जैसे A का opposite Z, B का opposite Y, C का opposite X होता है |
Mirror Trick: Alphabet को सीधा और उल्टा साथ में लिखो, opposite letters तुरंत समझ आ जाएंगे |
| Letter | Opposite Letter | Number Trick | Memory Trick |
|---|
| A | Z | 1 + 26 = 27 | Start ↔ End |
| B | Y | 2 + 25 = 27 | Second ↔ Second Last |
| C | X | 3 + 24 = 27 | Mirror Pair |
| D | W | 4 + 23 = 27 | Reverse Order |
| E | V | 5 + 22 = 27 | Reverse Order |
| F | U | 6 + 21 = 27 | Reverse Order |
| G | T | 7 + 20 = 27 | Reverse Order |
| H | S | 8 + 19 = 27 | Reverse Order |
| I | R | 9 + 18 = 27 | Reverse Order |
| J | Q | 10 + 17 = 27 | Reverse Order |
| K | P | 11 + 16 = 27 | Reverse Order |
| L | O | 12 + 15 = 27 | Reverse Order |
| M | N | 13 + 14 = 27 | Center Pair |
27 Rule से Opposite Letters कैसे निकालें ?
English alphabet में A = 1, B = 2, C = 3 ... और Z = 26 माना जाता है | किसी भी opposite pair के letter numbers को जोड़ने पर योग 27 आता है |
Examples:
A = 1 और Z = 26 → 1 + 26 = 27
B = 2 और Y = 25 → 2 + 25 = 27
C = 3 और X = 24 → 3 + 24 = 27
महत्वपूर्ण बातें
1. Y को Vowel (स्वर) और Consonant (व्यंजन) दोनों की तरह प्रयोग किया जाता हैं | केवल लिखा व्यंजनों मे जाता है|
2. अधिकतर वर्णों (Letters) को अलग - अलग प्रकार से उच्चारित (Pronounce) किया जाता है |
3. Z को कुछ जगह ज़ेड और कुछ जगह ज़ी बोला जाता है।
A का उच्चारण
'ए'
जब दो Consonants के बीच a हो बाद मे e हो तो a को 'ए' पढ़ेंगे |
जैसे - Same = सेम, Name = नेम, Rape = रेप, Tape = टेप, आदि |
'ए'
जब दो Consonants के बीच a के साथ i ho to bhi a ko 'ए' पढ़ेंगे |
जैसे - Rail = रेल, Snail = स्नेल, Mail = मेल, आदि |
'ऐ'
अधिकतर शब्दों में जब 'a' अकेला आता है, तो इसका उच्चारण 'ऐ' होता है |
जैसे - Tap = टैप, Snap = स्नैप, Mac = मैक, आदि |
'ऑ'
कुछ शब्दों में जब 'a' के बाद l या w आता है, तो इसका उच्चारण 'ऑ' होता है |
Note: सभी शब्दों में 'a' के बाद l या w आने पर 'ऑ' नहीं होता, कुछ शब्दों में उच्चारण अलग भी हो सकता है।
जैसे - Tall = टॉल, Call = कॅाल, Saw = सॉ, Law = लॉ, आदि |
'आ'
कुछ शब्दों में जब 'a' शब्द के अंत में आता है, तो इसका उच्चारण 'आ' होता है |
जैसे - Yoga = योगा, America = अमेरिका, Drama = ड्रामा आदि |
B का उच्चारण = ब
B को तो हमेशा 'ब' ही पढ़ा जाएगा | जैसे - Bell = बेल, Big = बिग आदि |
C का उच्चारण
'स'
जब C के आगे E, I, या Y हो to C ko 'स' पढ़ा जाएगा
जैसे - Race = रेस, Trace = ट्रैस, Cycle = साइकिल, Cylinder = सिलिन्डर, Circle = सर्कल, आदि |
'क'
जब C के आगे E, I, या Y नहीं ho तो C ko 'क' पढ़ा जाएगा
जैसे - Car = कार, Rock = रॉक, Calendar = कलेंडर, आदि |
D का उच्चारण
'ड'
सामान्यतः D को 'ड' पढ़ा जाता हैं |
जैसे - Door = डूर, Road = रॉड़, Sad = सैड, आदि |
'ज'
जब D के आगे ure, ual, uate या ier हो तो 'D' को 'ज' पढ़ा जाता हैं |
जैसे - Soldier = सोल्जर, Gradual = ग्रैजूअल, Graduate = ग्रैजूएट, Procedure = प्रोसीजर, आदि |
E का उच्चारण
'ए' ( छोटा स्वर )
कुछ शब्दों में 'E' का उच्चारण छोटा 'ए' जैसा होता है, और आवाज को ज्यादा खींचा नहीं जाता |
जैसे - End = एंड, Tell = टेल, Egg = एग्ग, आदि |
Note: 'E' का उच्चारण हमेशा 'इ' नहीं होता, कई शब्दों में इसका उच्चारण 'ए' या अन्य ध्वनि भी हो सकता है।
'इ'
कुछ शब्दों में 'E' का उच्चारण 'इ' जैसा होता है |
जैसे - English = इंग्लिश, आदि |
Note: सभी शब्दों में 'E' का उच्चारण 'इ' नहीं होता, कई शब्दों में इसका उच्चारण 'ए' भी होता है।
'ई' (लंबा स्वर)
कुछ शब्दों में जब 'EE' या 'EA' आए तो इसका उच्चारण 'ई' जैसा होता है |
जैसे - Meet = मीट, Week = वीक, Eagle = ईगल, Seen = सीन, आदि |
Note: कुछ शब्दों का उच्चारण मे एक जैसी आवाज आती है जैसे - Weak = वीक = कमजोर, Week = वीक = सप्ताह | Meet = मीट = मिलना, Meat = मीट = माँस | इन शब्दों को Homophones कहते हैं
(यानि – आवाज़ एक जैसी, लेकिन अर्थ अलग)
'अर्'
कुछ शब्दों में जब 'ER' आता है, तो उसका उच्चारण “अर्” जैसा होता है।
यह अधिकतर तब होता है जब ER शब्द के अंत या बीच में हो।
जैसे - Nervous = नर्वस, Worker = वर्कर, Parker = पार्कर, आदि |
'शांत E'
शब्द के अंत मे आया हुआ E लगभग शांत रहता है जिसे हम Silent Letter कहते हैं | अधिकतर शब्दों में अंत का E silent होता है, लेकिन सभी में नहीं।
ये अधिकतर शब्द के अन्य Vowel की आवाज को बदलने मे प्रयोग होता हैं |
जैसे - Tore = टोर, Tape = टेप, Name = नेम, आदि |
F का उच्चारण = फ
F को तो हमेशा 'फ' ही पढ़ा जाएगा | जैसे - Fell = फेल, Focus = फोकस, Roof = रुफ, आदि |
G का उच्चारण
'ज'
जब G के आगे E, I, या Y हो तो G को 'ज' पढ़ा जाएगा |
जैसे - George = जॉर्ज, Germ = जर्म, Giant = जायंट, Gym = जिम आदि |
'ग'
जब G के आगे E, I, या Y नहीं हो तो G को 'ग' पढ़ा जाएगा |
जैसे - Gas = गैस, Goal = गोल, Bag = बैग, आदि |
H का उच्चारण
'ह'
जब H शब्द के शुरू में आता है, तो इसे "ह" पढ़ा जाता है|
जैसे - Horse = हॉर्स, Hat = हैट, आदि |
'Silent H'
कुछ शब्दों में H का उच्चारण नहीं होता (Silent रहता है)|
जैसे - Honest = ऑनेस्ट, Hour = आवर, Honor = ऑनर, आदि |
WH वाले शब्द
सामान्यतः H silent होता है और W की sound आती है
जैसे - What = व्हाट, When = व्हेन, Where = व्हेयर, आदि |
GH का नियम
(A) Silent GH - Night = नाइट, Light = लाइट आदि |
(B) "फ" की sound - Laugh = लाफ, Enough = इनफ आदि |
Note: - H कभी "ह" पढ़ा जाता है, कभी silent होता है, और GH या WH के साथ आने पर इसकी sound बदल जाती है।
I का उच्चारण
छोटा 'इ'
जब शब्द छोटा हो या I दो consonants के बीच हो, तो इसे "इ" पढ़ा जाता है जैसे - Sit = सिट, Pin = पिन, Big = बिग, Hit = हिट आदि |
लंबा 'आइ'
जब शब्द में silent E हो या I पर जोर हो, तो इसे "आइ" पढ़ा जाता है जैसे – Time = टाइम, Line = लाइन, Fine = फाइन, Bike = बाइक आदि |
'आइ'
जब I शब्द के अंत में या खुले syllable में आता है, तो भी इसे "आइ" पढ़ा जाता है।
मतलब: I के बाद vowel sound खुली रहती है|
जैसे - Hi = हाई, Kind = काइंड, Pilot = पायलट |
'इ'
जब I पर ज्यादा जोर नहीं होता (unstressed syllable), तो इसका उच्चारण हल्का "इ" जैसा होता है| जैसे - Divide = डिवाइड, System = सिस्टम, Family = फैमिली आदि |
ई
जब शब्द मे I के साथ E आए तो इसे हम 'ई' पढ़ेंगे | जिसकी आवाज थोड़ी लंबी खिची जाएगी | जैसे - Niece = नीस, Niel = नील, आदि |
Pronunciation J to Z
J का उच्चारण = ज
J का उच्चारण हमेशा ही 'ज' होगा जैसे - Jail = जेल, Jug = जग आदि |
K का उच्चारण
'क' (हल्की आवाज)
जब शब्द में केवल K आता है तो उसको जल्दी और हल्की आवाज से उच्चारित किया जाता है |
जैसे - Kite = काइट, Shake = शेक आदि |
'क' (मजबूत आवाज)
जब शब्द में K के पीछे C आता है तो उसको जल्दी और भारी आवाज से उच्चारित किया जाता है |
जैसे - Rock = रॉक, Pack = पैक आदि |
L का उच्चारण = ल
L का उच्चारण हमेशा ही 'ल' होगा जैसे - Lake = लेक, Jail = जेल आदि |
M का उच्चारण = म
M का उच्चारण हमेशा ही 'म' होगा जैसे - Mail = मेल, Make = मेक आदि |
N का उच्चारण = न
N का उच्चारण हमेशा ही 'न' होगा जैसे - Nose = नोज़, Neck = नेक आदि |
O का उच्चारण
'ओ'
जब शब्द में O के बाद कोई letter आता है फिर E आए तो O को 'ओ' पढ़ा जाएगा |
जैसे - Tone = टोन, More = मोर आदि |
'ऑ'
जब शब्द में O के बाद कोई letter आता है फिर E ना आए तो O को 'ऑ' पढ़ा जाएगा |
जैसे - On = ऑन, Lost = लॉस्ट आदि |
P का उच्चारण = प
P का उच्चारण हमेशा ही 'प' होगा जैसे - Pen = पेन, Pool = पूल आदि |
Q का उच्चारण
'क़'
जब शब्द में Q आता है तो उसको उर्दू के बड़े काफ की तरह दृढ़ आवाज के साथ पढ़ा जाता है |
जैसे - Quran = क़ुरान, Qayamat = क़यामत आदि |
'क्व'
जब शब्द में Q के साथ U आता है तो इसको 'क्व' पढ़ा जाएगा |
जैसे - Queen = क्वीन, Quest = क्वेस्ट आदि |
R का उच्चारण = र
R का उच्चारण हमेशा ही 'र' होगा जैसे - Rose = रोज़, Rock = रॉक आदि |
S का उच्चारण
'स'
जब शब्द में S या SS आए तो इसका उच्चारण 'स' होगा |
जैसे - Sale = सेल, Shock = शॉक आदि |
'ज़'
जब शब्द में दो vowels के बीच S आए या शब्द के अंत में S हो और उससे पहले vowel हो तो S को 'ज़' पढ़ेंगे |
जैसे - Raise = रैज़, Series = सीरीज़ आदि |
T का उच्चारण
'ट'
जब शब्द में T आए तो इसका उच्चारण 'ट' होगा |
जैसे - Take = टेक, Toss = टॉस आदि |
'थ'
जब शब्द में T के साथ H आए तो इसका उच्चारण 'थ' होगा |
जैसे - Earth = अर्थ, Thread = थ्रेड आदि |
'ठ'
जब शब्द में T के साथ H आए तो इसका उच्चारण हिन्दी के 'ठ' की तरह भी हो सकता है |
जैसे - Thakur = ठाकुर आदि |
U का उच्चारण
'अ'
जब दो consonants के बीच U आए और बाद में E ना हो तो इसे 'अ' पढ़ेंगे |
जैसे - Tub = टब, Dumb = डम्ब आदि |
'यू'
जब शब्द में U के बाद E आता है तो इसे 'यू' पढ़ेंगे |
जैसे - Tube = ट्यूब, Fuel = फ्यूल आदि |
V का उच्चारण = व
जब शब्द में V आता है तो इसको 'व' पढ़ते हैं जिसका उच्चारण ऊपर वाले दांत को नीचे वाले होंठ से स्पर्श करके किया जाता है |
जैसे - Van = वैन, Valley = वैली आदि |
W का उच्चारण = व
जब शब्द में W आता है तो इसको 'व' पढ़ते हैं जिसका उच्चारण होंठों को गोल करके किया जाता है |
जैसे - What = ह्वट, Wait = वैट आदि |
X का उच्चारण
'क्स'
अधिकतर बार X का उच्चारण 'क्स' होता है |
जैसे - Lux = लक्स, X-Ray = एक्स-रे आदि |
'ज़'
कई बार जब दो vowels के बीच X आए तो इसका उच्चारण 'ज़' होगा |
जैसे - Luxury = लक्ज़री आदि |
Y का उच्चारण
'य'
जब शब्द में Y आता है तो इसको 'य' पढ़ा जाता है |
जैसे - Yellow = येलो आदि |
Z का उच्चारण
'ज़'
जब शब्द में Z आता है तो इसको उर्दू के 'ज़ा' की तरह पढ़ा जाता है |
जैसे - Zara = ज़ारा, Zone = ज़ोन आदि |
🔗 Internal Linking Section
नीचे दिए गए useful pages भी पढ़ें:
Practice Section
1. A से Z तक सभी letters को रोज जोर से बोलकर practice करें।
2. Capital Letters और Small Letters को पहचानने की कोशिश करें।
3. ऊपर दिए गए example words को रोज 2–3 बार पढ़ें और बोलें।
❓ Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. English Alphabet में कितने letters होते हैं?
👉 English Alphabet में कुल 26 letters होते हैं।
Q2. Capital और Small Letters में क्या अंतर है?
👉 Capital letters बड़े होते हैं (A, B, C) और Small letters छोटे होते हैं (a, b, c)।
Q3. Vowels कितने होते हैं?
👉 English में 5 vowels होते हैं – A, E, I, O, U
Q4. Y vowel है या consonant?
👉 Y दोनों की तरह काम करता है, लेकिन सामान्यतः consonant में गिना जाता है।
Q5. Z को Zee और Zed क्यों बोलते हैं?
👉 American English में Zee और British English में Zed बोला जाता है।
⚠️ Disclaimer
यह सामग्री केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए तैयार की गई है। इसमें English learning को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।
अलग-अलग words में pronunciation का प्रयोग भिन्न हो सकता है। इसलिए यहाँ दिए गए rules को basic learning guide की तरह समझें।
अधिक सटीक pronunciation के लिए dictionary, teacher guidance, या standard English learning resources का सहारा लिया जा सकता है।
📢 आगे क्या सीखें?
👉 अगले chapter में हम J से Z तक के pronunciation rules सीखेंगे।
💬 अगर आपको ये chapter पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
© TheAdilStudy
English Learning Chapter 1
0 Comments