SJE Scholarship 2025–26 Form Kaise Bhare | Eligibility, Documents, Last Date Full Guide

 SJE Scholarship 2025–26 Form Kaise Bhare | Eligibility, Documents, Last Date Full Guide

कॉलेज और स्कूल छात्रवृति के आवेदन की तिथि बढ़ दी गई है|

SJE SCHOLARSHIP LAST DATE EXTENDED



परिचय :- 

आज हम आपको स्कूल और कॉलेज के छात्रवृति के आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देंगे जिससे आप घर बैठे या अपने सहयोगी से या किसी भी निकटतम E- Mitra से छात्रवृति के फॉर्म भर सकते है| 
छात्रवृति वह राशि होती हैं जो बच्चों को उनके शैक्षणिक जीवन मे सहायता हेतु सरकार द्वारा या किसी निजी संस्था द्वारा प्रदान की जाती है |

छत्रवृति उन बच्चों को मिलती है जो समाज मे पिछड़े वर्ग के है या जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा कमजोर है | छात्रवृति कई बार बच्ची की मेधा देखकर भी दी जाती है |  

इसके आवेदन फॉर्म अनलाइन या ऑफलाइन दोनों हो सकते है | आइए आगे विस्तार से समझते हैं |


📘 इस पोस्ट में आप क्या सीखेंगे?

  • ✔ SJE Scholarship का फॉर्म कैसे भरें
  • ✔ आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
  • ✔ जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं
  • ✔ आय प्रमाण पत्र कैसे भरें (Step-by-Step)
  • ✔ फॉर्म reject होने से कैसे बचें

महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

इस आवेदन की तिथियाँ निम्न प्रकार हैं :- 


📢 SJE Scholarship 2025–26 Important Dates

🟢 आवेदन शुरू: अक्टूबर 2025
🔴 अंतिम तिथि: 30 अप्रैल  2026*
🔔 Update: यह अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा बधाई गई और आगे बढ़ाई जा सकती है (Official Notice जरूर देखें)

⚠️ नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर तिथि की पुष्टि अवश्य करें।



योग्यता :-

अलग अलग छात्रवृति योजनाओं मे योग्यता अलग अलग निर्धारित है | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अपनी छात्रवृति योजना की योग्यता निम्नलिखित निर्धारित की है :
  1. वह राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए |
  2. वह विद्यार्थी कक्षा 11 या कक्षा 12 या स्नातक (Graduation) या उत्तर स्नातक ( Post Graduation) मे अध्ययन कर रहा हो |
  3. मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय मे Regular  प्रवेश हो | निजी प्रवेश नहीं हो |
  4. SC / ST  /OBC / SBC / EBC / NT इन श्रेणियों का विद्यार्थी ही आवेदन कर सकता है |
  5. पारिवारिक आय की सीमा ( महत्वपूर्ण ) 
    SC / ST / SBC की आय सीमा ₹2,50,000 तक|
    OBC / EBC की आय सीमा ₹1,00,000 तक |
    DNT की आय सीमा ₹2,00,000 तक |
  6. पिछली परीक्षा मे पास होना आवश्यक है |
  7. आवश्यक दस्तावेज जो आगे बताए गए है वे तैयार हो |

अपनी श्रेणी का पता लगाए :- 

राजस्थान मे अपनी जाति के आधार पर अगर आप अपनी श्रेणी जानना चाहते है तो आप इस वेबसाईट पर जाकर पता कर सकते है |
यदि आप केंद्र की सूची मे अपनी जाति के आधार पर अगर आप अपनी श्रेणी जानना चाहते है तो आप इस वेबसाईट पर जाकर पता कर सकते है -
आधिकारिक वेबसाईट -

याद रहे केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की योजना हेतु आपको ये जानना अधिक जरूरी है के आपकी जाति केंद्र की सूची मे किस श्रेणी मे है और राज्य की सूची मे किस श्रेणी मे जैसे :-

❗ Scholarship के लिए ध्यान रखो- 

👉 SJE Scholarship = State list follow करती है
👉 Central Scholarship (NSP) = Central list follow करती है  

आवश्यक दस्तावेज :-

छात्रवृति के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
  1. विद्यार्थी की SSO ID 
  2. जन आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड 
  3. आधार कार्ड 
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र 
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. स्वयं का आधार से जुड़ा हुआ बैंक खाता 
  7. बैंक पासबुक  
  8. पिछली कक्षा की अंक तालिका
  9. स्कूल या कॉलेज की फीस की रसीद  
  10. जाति प्रमाण पत्र ( SC/OBC/ST/EBC/SBC/DNT)
  11. विकलांग प्रमाण पत्र ( अगर विकलांग हो तो )
  12. पासपोर्ट साइज़ फोटो 

📌 SJE Scholarship Apply Karne Ki Process

नीचे दिए गए Steps को Follow करके आप इस छात्रवृत्ति के आवेदन का फॉर्म भर सकते हैं।

Step 1. पहले SSO ID se Login करें।

सबसे पहले विद्यार्थी को Rajasthan SSO Portal पर अपनी SSO ID से login करना होता है। अगर आपने अपनी SSO ID नहीं बनाई है तो जल्द से जल्द बनाएं या किसी से बनवा लें। SSO ID कैसे बनाते हैं इसकी जानकारी हम आपको अलग से पोस्ट बनाकर दे देंगे। Login SSO Now

Step 2. SJE Scholarship Portal खोलें।

LOGIN करने के बाद आपको SJE की बहुत सी एप्लीकेशन दिखेगी जिसमें से आपको SJE SCHOLARSHIP वाली एप्लीकेशन खोलनी हैं ।

इसमें आपको विद्यार्थी चुनकर आगे विद्यार्थी का नाम चुनना है और आधार नंबर दर्ज करना है । फिर जन आधार कार्ड में जो नंबर जुड़े हुए है उस पर ओटीपी जाएगी वो ओटीपी आपको यहां दर्ज करनी है।

Step 3. Student Profile में  Personal Details भरिए |

सबसे पहले अपना आपको अपना आधार BIOMETRIC करना होगा चाहे आप FACE से करें या FINGERPRINT से आगे 

विद्यार्थी को अपना नाम , पता, आधार / जन आधार, श्रेणी, मोबाईल नंबर , और अन्य निजी जानकारियाँ ध्यान से यहाँ भरते जाना हैं |  प्रोफाइल मे गलत जानकारी भरने पर आवेदन खारिज हो सकता हैं | जैसे यदि आपने जन्म तिथि गलत भर दी तो आवेदन रद्द हो जाएगा |

Step 4. शेक्षणिक जानकारियाँ भरिए 

यहाँ आपको अपनी कक्षा / कोर्स और कॉलेज / विद्यालय और बोर्ड / विश्वविद्यालय का नाम दर्ज करना हैं | आपको अपनी पिछली कक्षा की जानकारी भरनी होगी और वर्तमान की भी |  

Step 5. बैंक details सही से भरें |

छत्रवृति की राशि सीधे आपके इसी खाते मे डाली जाएगी इसलिए आपको अपनी खाता बैंक जांकरिया सही से भरनी हैं | आपको अपना खाता नंबर, बैंक ifsc कोड, शाखा आदि सही से दर्ज करने हैं |

Step 6. Required Documents upload kare

आवेदन के साथ साथ आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी है | आम तौर पर यही सारे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं | 

  • Jan Aadhaar / Aadhaar Card
  • Caste Certificate
  • Income Certificate
  • Marksheet
  • Bank Passbook
  • Fee Receipt
  • Passport Size Photo
  • Bonafide / Admission Proof

Step 7. Form का Preview जांच करें और submit करें |

आवेदन सबमिट करने से पहले आपको पूरा फॉर्म ध्यान से पह लेना है | सही जांच लीजिए | Final Submit के बाद हो सकता है पोर्टल आपको उसमे Correction ना करने दे |

Step 8. Application Number सुरक्षित करें |

Form submit होने के बाद जो  Application ID / Scholarship Application Number मिले हैं उसको सुरक्षित करें | ये बाद मे हमारे आवेदन की स्थिति जाँचने के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं |

Step 9. समय समय पर आवेदन की स्थिति जाँचे |

आवेदन करने के बाद विद्यार्थी समय - समय पर अपने आवेदन की स्थति को पोर्टल पर लोगिन करके जांच करते रहिए | यदि कोई भी कारण से आपसे कोई अन्य दस्तावेज मांगे जाए तो आप वो भी बाद मे अपलोड कर सकते हैं |  

⚠️ जरूरी सावधानियाँ

  • Form भरते समय नाम, पता , जन्म तिथि, श्रेणी, और बैंक डिटेल्स बिल्कुल सही लिखें | 
  • दस्तावेज बिल्कुल साफ और पढ़ने योग्य हो ऐसे अपलोड करें |
  • अंतिम दिनांक का इंतज़ार न करें उस दिन Server Down, OTP ना आना, आदि समस्या हो सकती हैं |
  • आवेदन जमा होने के बाद आप Application Number जरूर Save करें |
  • Objection आने पर Login करके उसको दूर कीजिए |

Important Notice

छात्रवृत्ति पोर्टल की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और तिथियाँ समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। यह जानकारी केवल शैक्षिक और मार्गदर्शन के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

⚠️ Pro Tips Section-

  •  सभी documents scan करके PDF/JPG (1MB से कम) में upload करो
  •  Jan Aadhaar details update होना जरूरी है, नहीं तो form reject हो सकता है
  • Name, DOB 10th marksheet के अनुसार same होना चाहिए
  •  Bank account active + Aadhaar linked होना चाहिए
  • हमेशा latest income certificate लगाओ
  • Bank account student के नाम पर हो
  • Form submit करने से पहले preview check करो
  • Duplicate application मत करो

आय प्रमाण पत्र कैसे भरे ? -

विद्यार्थी को आवेदन के लिए अपनी आय को प्रमाणित करना आवश्यक हैं | इसके लिए उसे आय प्रमाण पत्र भरकर अनलाइन अपलोड करना होगा |
आय प्रमाण पत्र यहाँ से डाउनलोड करे - आय प्रमाण पत्र|
📄 Income Declaration Form Fill Guide (Step-by-Step)-
प्रारूप 1
  1.  निवास स्थान का पूर्ण पता:-
    पूरा पता लिखें  - गाँव / शहर / ज़िला / राज्य  लिखो ( Jan Aadhaar जैसा ही लिखो )
  2. प्रार्थी (विद्यार्थी के पिता/ माता / पति / पत्नी / संरक्षक) का नाम लिखें |
  3. पिता/पति का नाम - विद्यार्थी के पिता या पति के पिता का नाम लिखें |
  4. प्रार्थी की आयु (वर्ष और माह ) 
  5. तहसील और जिले का नाम और क्षेत्र का पिन कोड़े दर्ज करें |
  6. अलग - अलग व्यवसायों से होने वाली आय लिखें और अंत मे कुल आय लिखे दें |
  7. दिनांक लिखकर हस्ताक्षर कर दें |
प्रारूप 2
यह कार्य आपको स्वयं नहीं करना हैं | नीचे दी गई सूची मे किसी भी पद वाले 2 व्यक्तियों से करवाना होगा | जो वहाँ प्रार्थी की जानकारी को भरकर नीचे स्थानों पर अपना हस्ताक्षर करेंगे और अपने पद की सील / मुहर को लगाएंगे और दिनांक डालेंगे |

उत्तरदायी व्यक्ति यथा -  संसद सदस्य /विधानसभा सदस्य / जिला प्रमुख /प्रधान /जिला परिषद
सदस्य /सरपंच /वार्ड पंच /महापौर / उप महापौर नगर निगम /नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष /वार्ड पार्षद / वार्ड
मेम्बर/ राजकीय अधिकारी / कर्मचारी |

 प्रारूप भाग-3 / शपथ पत्र 
यहाँ प्रार्थी अपना नाम और अपने पिता का नाम लिखें | आगे कुल वार्षिक आय अंकों मे फिर अगली खाली जगह मे शब्दों मे दर्ज करें |
नीचे अपना नाम और अपना हस्ताक्षर करें |
प्रारूप- 4  / प्रमाणीकरण
यहाँ बही आपको कुछ नहीं करना हैं | नीचे दी गई सूची मे से किसी भी अधिकार प्राप्त व्यक्ति के पास आप जाएँ और वह प्रार्थी की जानकारी स्वयं भरकर अपने हस्ताक्षर करेगा और अपने पद की सील / मुहर लगाएगा और दिनांक लिखेगा |

प्रमाणीकरण अधिकारी  -
कार्यपालक मजिस्ट्रेट / तहसीलदार/ नायबतहसीलदार / नगर निकायों के अधिकारी / नोटरी पब्लिक /ऑथ कमिश्नर /राजपत्रित अधिकारी / अन्य प्राधिकृत अधिकारी

Note :- हमारे अनुभव के आधार पर कहें तो आपको 1st ग्रैड के अध्यापक के पास जाना चाहिए | जो ज्यादातर स्कूल मे प्राचार्य के पद पर आसीन होते हैं | या आप सीधे प्रधानाचार्य के पास भी जा सकते हैं |
 

 Scholarship Form Reject होने के मुख्य कारण-

  • गलत income भरना
  • Aadhaar mismatch
  • bank account inactive
  • documents unclear
  • Jan Aadhaar update नहीं
जैसे: अमन ने ₹3 लाख income भर दी जबकि limit ₹2.5 लाख थी, इसलिए उसका form reject हो गया।

📊 छात्रवृत्ति आय सीमा (Income Limit)

नीचे दी गई तालिका में विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम वार्षिक आय सीमा दर्शाई गई है।

श्रेणी (Category) आय सीमा (वार्षिक)
SC / ST / SBC ₹2,50,000
OBC / EBC ₹1,00,000
DNT ₹2,00,000
⚠️ ध्यान दें: आय सीमा योजना के अनुसार बदल सकती है, आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच करें।

❓ SJE Scholarship FAQ

Q1. SJE Scholarship कौन apply कर सकता है?
👉 राजस्थान के SC, ST, OBC, SBC, EBC, DNT वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Q2. SJE Scholarship की income limit क्या है?
👉 SC/ST/SBC: ₹2.5 लाख, OBC/EBC: ₹1 लाख, DNT: ₹2 लाख तक।

Q3. SJE Scholarship का form reject क्यों होता है?
👉 गलत income, Aadhaar mismatch, documents clear न होना या bank inactive होने पर form reject हो सकता है।

Q4. क्या अंतिम तिथि बढ़ सकती है?
👉 हाँ, कई बार सरकार द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाई जाती है।

Q5. क्या एक ही income certificate दो scheme में use कर सकते हैं?
👉 हाँ, अगर certificate valid और updated है तो use कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments