PTET B.Ed Entrance Exam 2026 (राजस्थान) – फॉर्म, योग्यता, सिलेबस, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

PTET B.Ed Entrance Exam 2026 (राजस्थान) – फॉर्म, योग्यता, सिलेबस, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

PTET 2026

📌 परिचय

📌 Rajasthan PTET B.Ed Entrance Exam 2026 एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को B.Ed कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। यदि आप शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो यह परीक्षा Graduation करने के बाद आपके लिए पहला महत्वपूर्ण कदम है।

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, योग्यता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी गलती भी आवेदन को प्रभावित कर सकती है।

इस लेख में हम आपको PTET 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी — जैसे आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के आसान तरीके विस्तार से बताएंगे, ताकि आप सही तरीके से तैयारी कर सकें और सफल हो सकें।

📌 इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है |

चूंकि यह कोर्स एक शिक्षक बनने के लिए किया जाता है, इसलिए यह एक उच्च स्तरीय कोर्स है जिसमें प्रवेश के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होता है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

🎓 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी B.A., B.Sc., B.Com या किसी भी मान्य विषय से स्नातक हो सकता है।

यदि उम्मीदवार ने स्नातक के बाद स्नातकोत्तर (Post Graduation) जैसे M.A., M.Sc., M.Com आदि किया है, तो वह भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

  • यदि उम्मीदवार सामान्य वर्ग (General Category) में आता है, तो उसके स्नातक में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) में आता है, तो उसके स्नातक में न्यूनतम 45% अंक होना आवश्यक है।
  • जो विद्यार्थी Final Year में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय निर्धारित अंक होना अनिवार्य है।

🎂 आयु सीमा (Age Limit)

  • PTET परीक्षा के लिए सामान्यतः कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • किसी भी आयु का योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
  • फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम नियम अवश्य जांच लें।
  • आयु संबंधी नियमों में परिवर्तन करने का अधिकार परीक्षा विभाग के पास होता है, इसलिए समय-समय पर अपडेट देखते रहना आवश्यक है।

📍 राष्ट्रीयता (Nationality)

  • अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • राजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय आरक्षण का लाभ मिल सकता है। यह नियम केवल राजस्थान राज्य के उम्मीदवारों के लिए है  यदि वह किसी अन्य राज्य से संबंधित है तो उस राज्य का आरक्षण नहीं मिलेगा |

📄 आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • उम्मीदवार को अपना आधार कार्ड / पहचान पत्र (यदि संशोधित करवाया है तो संशोधन के बाद जो नया आधार कार्ड बना है वही मान्य होगा |) होना चाहिए |
  • उम्मीदवार की मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे RBSE या CBSE की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की अंकतालिका होनी चाहिए |
  • उम्मीदवार की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय जैसे MGSU या IGNOU की स्नातक उत्तीर्ण की मार्कशीट होनी चाहिए |
  • उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) होना चाहिए |
  • उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए |
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Signature) होने चाहिए 
  • उम्मीदवार के बाएं अंगूठे की छाप होनी चाहिए |

✨ 📅 PTET 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

नीचे दी गई तिथियाँ संभावित हैं। अंतिम आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। हमारे द्वारा अपलोड की गई जानकारियां भी विभाग के द्वारा जारी Notification के आधार पर है जिन्हे बाद मे वउभाग बदल सकता है | आधिकारिक वेबसाईट से Notification देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |

📌 इवेंट 📅 तिथि (संभावित)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी जून 2026
परीक्षा तिथि 14 जून 2026
परिणाम (Result) परिणाम परीक्षा के बाद जल्द ही जारी होगा |

📝 PTET 2026 आवेदन प्रक्रिया

PTET 2026 के लिए आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों को ध्यानपूर्वक पूरा करें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरना बहुत आवश्यक है।

Step 1

PTET की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

सबसे पहले ब्राउजर मे PTET 2026 खोलें  और PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और वहां दिए गए नवीनतम निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 2 YEAR COURSE पर क्लिक करें | वहाँ Fill application form पर क्लिक करें |

Step 2

अपनी आधारभूत जानकारी भरें और Registration करें


यहाँ अभ्यर्थी को अपना नाम, अपने माता -  पिता  का नाम, अपनी जन्म दिनांक, अपनी Email ID, अपना मोबाईल नंबर और एक अन्य मोबाईल नंबर, अपनी आधार कार्ड संख्या एवं अपना Payment विकल्प चुनें| और आगे Proceed पर क्लिक कर दें |
📌 ध्यान देने योग्य - अभ्यर्थी का नाम, माता - पिता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर आगे बदले नहीं जाएंगे |

Step 3 अपना Registration पूरा करें 

upload photo


यहाँ आपको अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो, अपना हस्ताक्षर, और अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना है  और Next पर क्लिक कर दें | 

Step 4

Application Form भरें

व्यक्तिगत जानकारी- 

अपना मूल निवास राज्य और जिला चुनिये |

श्रेणी- 

  • अभ्यर्थी अपनी श्रेणी चुनें |
  • बताइए आप अल्पसंख्यक है या नहीं ( यदि है तो बताइए कौनसे धर्म से हैं ) 
  •  बताइए आप किसी खास SC क्षेत्र से है या नहीं |
  •   यदि आप तलाकशुदा है तो YES वरना NO कर दीजिए |
  •  अगर आप विधवा है तो YES कीजिए वरना NO कर दीजिए |
  •  आगे यदि आप DEFENCE PERSONNAL OR THEIR WARD को YES या NO कीजिए  
  • यदि आप दिव्यंग है तो YES कीजिए वरना NO कीजिए  
  • यदि आप दिव्यंग है तो अपनी श्रेणी चुनें | 

व्यक्तिगत जानकारी- 

  • अपना पूर्ण पता दोनों लाइन मे भरिए |
  • अपना पिन कोड दर्ज कीजिए 
  • अपने डाकघर का नाम लिखिए |
  • वर्तमान पते को स्थायी पते के समान करने के लिए टिक कर दजीए | 

अभिभावकों की आय

अपने परिवार की आय को चुनिये |

परीक्षा का माध्यम और परीक्षा केंद्र जानकारी - 

  • अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का माध्यम बनने वाली भाषा चुनें|
  •  अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के लिए प्रथम पसंदीदा जिला चुनें| 
  • अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के लिए दूसरा पसंदीदा जिला चुनें| 

पिछली उत्तीर्ण कक्षा का विवरण दीजिए - 

  • जिस बोर्ड  से आपने अपनी दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की वह और जिस वर्ष उत्तीर्ण की वह चुनिये |
  •  दसवीं कक्षा के अधिकतम अंक और आपने जो अंक प्राप्त किए हैं वह दर्ज कीजिए और आगे अपनी दसवीं कक्षा की अंकतालिका के Serial Number दर्ज करिए |
  • जिस बोर्ड  से आपने अपनी बाहरवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की वह और जिस वर्ष उत्तीर्ण की वह चुनिये |
  • बाहरवीं कक्षा के अधिकतम अंक और आपने जो अंक प्राप्त किए हैं वह दर्ज कीजिए और आगे अपनी बाहरवीं कक्षा की अंकतालिका के Serial Number दर्ज कीजिए |
  • अपनी स्नातक कक्षा का विवरण दीजिए के आपने पास कर ली है या उसमे अध्यानरत है वो चुनिये | आगे अपना संकाय और अपनी स्नातक कक्षा चुनिये
  • अपनी स्नातक कक्षा चुनिये आगे आपने जिस विश्वविद्यालय से स्नातक की वह चुनिये उसके आगे जी वर्ष परीक्षा पास की वह भरिए आगे उस परीक्षा के अधिकतम अंक और आपने जीतने अंक प्राप्त किए व और अंकतालिका का Serial Number दर्ज कीजिए |
  • यही काम आपको उत्तर स्नातक के लिए करना है | 

अभ्यर्थी अपने बैंक खाता का विवरण दीजिए

  • बताइए खाता आपका है या किसी अन्य का 
  • खाता धारक का नाम लिखिए |
  • अपने बैंक शाखा का IFSC CODE दर्ज कीजिए | और Search कीजिए जिससे आपके बैंक और आपकी शाखा का नाम अपने आप दर्ज हो जाएगा |
  • अपनी खाता संख्या भरिए आगे दोबारा अपनी खाता संख्या भरिए |
  • अपनी बैंक पासबुक की फोटो अपलोड कीजिए जो पढ़ने योग्य हो | 
Step 5

अभ्यर्थी घोषणा करे और Submit करके  

  •  अभ्यर्थी आवेदन पत्र पर लिखी हुई बातों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उन चेक बॉक्स को टिक करते जाइए|
  • आगे Save  & Proceed करके दोबारा सारे आवेदन को ध्यान से पढे और Final Submit कर दें |

Step 6

Application Fee जमा करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें 

  • निर्धारित आवेदन शुल्क को आपके द्वारा शुरुआत मे चुने हुए माध्यम से जमा करें |
  • अगर आपने BOB बैंक का माध्यम चुना था तो आप Debit Card / UPI / QR Code से भुगतान कर पाएंगे |
  • अगर आपने Emitra Challan चुना था तो Emitra पर इस चालान की प्रति ले जाइए वो आपका शुल्क जमा कर देंगे |
  • भुगतान सफल होने के बाद उसकी रसीद या ट्रांजैक्शन डिटेल सुरक्षित रखें।
  • अब जो आपका आवेदन पत्र तैयार हुआ है उसको डाउनलोड करके सुरक्षित करें |
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, दस्तावेज और तिथियाँ समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए final form submit करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।

❌ PTET Form भरते समय इन गलतियों से बचें

❌ गलत जानकारी भरना

अभ्यर्थी अपना नाम, अपनी जन्मतिथि और अपने माता-पिता के नाम को गलत भरना सबसे बड़ी गलती होती है। इससे बचे |

📸 गलत फोटो/साइज

अभ्यर्थी का अपना पुराना फोटो या अपना पुराना हस्ताक्षर या बाएं हाथ के अंगूठे की छाप (जो मांगी गई हो) अपलोड करना या  गलत फॉर्मेट या गलत साइज में अपलोड करना।

📱 गलत मोबाइल/ईमेल

अभ्यर्थी को गलत मोबाइल नंबर या गलत ईमेल डालने से महत्वपूर्ण अपडेट नहीं मिलते।

🏷️ गलत Category चुनना

अभ्यर्थी बिना जांचे category या reservation option को  चुन लेता है जिससे आवेदन गलत हो जाता है या बाद मे आरक्षण का लाभ नहीं ले पाता।

📂 Documents check न करना

अभ्यर्थी का अपने  documents अपलोड करना या बाद मे उनको verify नहीं करना।

💳 गलत Payment विकल्प चुनना या Payment proof न रखना

अभ्यर्थी शुरुआत मे Registration के समय गलत Payment  विकल्प चुन लेता है या फीस जमा करने के बाद उसकी receipt या transaction details को सेव नहीं करता जो उसकी बड़ी गलती है |

🔍 Final check skip करना

अभ्यर्थी का form submit करने से पहले पूरा form दोबारा check न करना।

इन गलतियों से बचकर आप अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

💡 Pro Tip: अभ्यर्थी Form भरने के बाद Preview जरूर देखें और सभी जानकारी को verify करके ही Final Submit करें।

📊 PTET 2026 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
Mental Ability 50 150
Teaching Aptitude 50 150
General Awareness 50 150
Language (Hindi/English) 50 150
कुल 200 600
⏱️ अभ्यर्थी को 3 घंटे का समय दिया जाएगा  | ❌ Negative Marking: इसमे कोई Negative Marking नहीं होती |

📚 PTET 2026 सिलेबस (विस्तृत)

🧠 Mental Ability

  • Reasoning ((तर्कशक्ति))
  • Series (संख्या श्रृंखला)
  • Analogy (समानता)
  • Classification (वर्गीकरण)
  • Coding-Decoding (कोडिंग-डिकोडिंग (संकेत लेखन व विश्लेषण))
  • Direction & Distance (दिशा और दूरी)

👨‍🏫 Teaching Aptitude

  • Teaching Skills (शिक्षण कौशल)
  • Child Development (बाल विकास)
  • Learning Process {अधिगम प्रक्रिया (सीखने की प्रक्रिया)}
  • Communication Skills (संप्रेषण कौशल)
  • Professional Attitude (व्यावसायिक दृष्टिकोण)
  • Creativity & Thinking (रचनात्मकता एवं सोच)

🌍 General Awareness

  • Current Affairs ( समसामयिक घटनाएँ)
  • Indian History ( भारतीय इतिहास )
  • Geography (भूगोल )
  • Indian Polity ( भारतीय राजनीति )
  • General Science ( सामान्य विज्ञान )
  • Rajasthan GK ( राजस्थान का सामान्य ज्ञान )

📝 Language (Hindi/English)

  • Grammar (व्याकरण)
  • Vocabulary (शब्दावली )
  • Comprehension {गद्यांश / अनुच्छेद समझ (पैसेज समझना)}
  • Sentence Formation (वाक्य निर्माण)
  • Error Detection (त्रुटि पहचान)
📌 ध्यान दें: सिलेबस समय-समय पर बदल सकता है, इसलिए अंतिम तैयारी से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

❓ PTET 2026 – Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. PTET 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) में न्यूनतम 50% (General) और 45% (Reserved) अंक होना आवश्यक है। इसके बिना आवेदन नहीं हो सकेगा |

Q2. क्या Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, Final Year के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय आवश्यक अंक होना अनिवार्य है। और उनका इस कक्षा को उत्तीर्ण करना भी आवश्यक है |

Q3. PTET परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?

PTET परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है।

Q4. क्या PTET में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, PTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

Q5. PTET परीक्षा कितने समय की होती है?

यह परीक्षा कुल 3 घंटे की होती है। 

Q6. PTET के माध्यम से कौन सा कोर्स मिलता है?

इस परीक्षा के माध्यम से 2 वर्षीय B.Ed कोर्स में प्रवेश मिलता है।

Q7. क्या अन्य राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, अन्य राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें राजस्थान का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा।

🎯 निष्कर्ष (Conclusion)

PTET B.Ed Entrance Exam 2026 उन सभी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से आप अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और महत्वपूर्ण सावधानियों की पूरी जानकारी दी है। यदि आप इन सभी बातों का सही तरीके से पालन करते हैं, तो आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होगा और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

👉 अब आपकी सफलता आपकी तैयारी पर निर्भर करती है। नियमित अध्ययन, सही रणनीति और अभ्यास के साथ आप PTET परीक्षा आसानी से पास कर सकते हैं।

🚀 अंतिम सलाह:
• फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें
• सिलेबस के अनुसार तैयारी करें
• नियमित मॉक टेस्ट दें
• आधिकारिक नोटिफिकेशन समय-समय पर चेक करते रहें


📲 Important Notice (महत्वपूर्ण सूचना)

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि (Scholarship / Payment) आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें।

👉 इस वीडियो में आपको WhatsApp के माध्यम से Payment Status चेक करने का आसान तरीका बताया गया है।

▶️ वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

📚 Related Important Articles

👉 और भी useful study content के लिए TheAdilStudy

Post a Comment

0 Comments