असली देशभक्ति: एक छोटे मदरसे का यादगार गणतंत्र दिवस

असली देशभक्ति: एक छोटे इस्लामिक Institute का यादगार गणतंत्र दिवस

मदरसा मे गणतंत्रता


TheAdilStudy द्वारा Live देखा गया |

Welcome to TheAdilStudy ! दोस्तों आज हमने शहर भादरा के एक इस्लामिक Institute का प्रोग्राम देखा और उसी के ऊपर हमने आज यह आर्टिकल तैयार किया है | बच्चों ने इस्लामिक Institute के प्रोग्राम को अपनी हासिल की हुई तालीम से और भी खूबसूरत बनाया, शिक्षकों की मेहनत ने उसे और भी ज्यादा संवार दिया | 


माहौल कैसा था ? 

 जब हम इस्लामिक Institute मे पहुंचे तब हुमने देखा के एक ही रंग के कपड़े पहने हुए इस्लामिक Institute के बच्चे सुसज्जित होकर बैठे हुए है |  उनके बराबर मे ही गद्दे बिछे हुए थे जिन पर शहर से आए लोग दर्शक बनकर बैठे हुए है | वही पास मे ही इस्लामिक Institute मे पढ़ने वाली लड़किया भी एक जैसे ड्रेस कोड मे सुसज्जित बैठी है | सामने तिरंगे (बिन फहराया हुआ ) है | चारों ओर साफ सफाई का अच्छा ध्यान रखा गया है | 

जो शिक्षक प्रोग्राम को होस्ट कर रहे थे उन्होंने सबकको राष्ट्रगान के लिए खड़े होने की गुजारिश की और सभी लोग राष्ट्रगान के सम्मान मे खड़े हो जाते है |  जो खास मेहमान आए थे उन्होंने  ध्वजा रोहण किया जिसके साथ ही राष्ट्रगान आरंभ किया जाता है  | और राष्ट्रगान के सम्मान मे सभी तब तक खड़े रहते है जब तक राष्ट्रगान पूरा नहीं हो जाता है | उसके बाद सभी अपने अपने स्थानों पर वापस बैठ जाते है |और Host प्रोग्राम को आगे बढ़ाते है | 

Host ने समझाया गणतंत्र का मतलब -

होस्ट बताते है के गणतंत्र होने का मतलब क्या होता है ? गणतंत्र का अर्थ है के हम हमार देश के प्रमुख को निर्वाचित करते है | हाम्रा राष्ट्र प्रमुख कोई राजा या रानी नहीं है बल्के हमारे ही बीच की एक महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी है |  जो ऑडिशा के मयूरभंज जिले से संबंध रखती हैं | यानि गणतंत्र होने का असल मतलब यही है के किसी देश के प्रमुख का वहाँ की जनता द्वारा निर्वाचित किया जाना | 

इसके बाद Host एक बच्चे को बुलाते है जो एक नात जिसका शीर्षक है “मेरा जीना-मरना इलाही तेरी खातिर हो ” को पेश करता है | जिसके बाद सभी के मन मे ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना भी जग उठती है| धार्मिक सद्भावना और राष्ट्रभक्ति का ये संगम सच मे मन को मोह रहा था |

Host ने बताया बाबासाहेब के संघर्षों के बारे मे -

 है Host ने बताया के बाबासाहेब वो हस्ती है जिनका जन्म एक दलित परिवार मे हुआ था | समाज ने उनको अपने बराबर सम्मान देने से इनकार किया |

 Host प्रोग्राम को आगे बढ़ाता है और एक बच्चे को बुलाता है -

जो बाबासाहेब की जीवनी पर थोड़ा और प्रकाश डालता है के कैसे बाबासाहेब

जब स्कूल मे पढ़ने गए तो उनको उठाकर जूतों चप्पलों के पास बिठा दिया गया | उस घड़े से जिससे सर स्कूल पानी पीता था उनको उस घड़े से पानी नहीं पीने दिया जाता था | और जब किसी तरह वो शिक्षा पा भी गए तो और जब बड़ौदा के महाराज ने उनको नौकारी दी तब भी कार्यालय मे काम करने वाले कर्मचारियों ने उनको समान नहीं दिया वही छुआछूत की पीड़ा उनको देते रहे | फिर वो संविधान सभा के लिए चुने गए और संविधान निर्माण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया |सभी धर्मों को सभी वर्गों और सभी इन्सानो समान अधिकार मिले इसका उन्होंने पूरा प्रयास किया |

बच्चों की संविधान से जुड़ी प्रश्नोत्तरी -

इसके बाद Host ने दो बच्चों को छोटी सी प्रश्नोत्तरी पेश करने के लिए आगे बुलाया | दोनों बच्चों ने सबको सलाम किया |  प्रश्नोत्तरी सवाल और जवाब कुछ निम्नलिखित थे -

सवाल :- प्यारे भाई आपका क्या नाम है ?

जवाब :- भाई मेरा नाम मोहम्मद .......है |

सवाल :- प्यारे भाई आप क्या करते है ?

जवाब :- भाई मैं इस इस्लामिक Institute मे दीनी तालीम के साथ दुनियावी (Academic Education ) भी हासील करता हूँ |

सवाल :-भाई आज इतनी रौनक किस बात की है |

जवाब :- भाई आज गणतंत्र दिवस है |

सवाल :-प्यार प्यारे भी क्या मैं आपसे गणतंत्र दिवस पर कुछ सवाल पूछ सकता हूँ?

जवाब :- हाँ भाई पूछिए |

सवाल :-संविधान क्या होता है ?

जवाब :- वो दस्तावेज जिसमे भारत के सभी मूलभूत नियम और कानून लिखे गए हैं |  वो हमारा संविधान है |

सवाल :-ये संविधान किसने बनाया था ?

जवाब :- भारत की संविधान सभा ने |

सवाल :-संविधान कब से कब तक बना था ?

जवाब :- 9 दिसंबर 1946 से लेकर 26 नवंबर 1949 तक संविधान निर्माण प्रक्रिया चली |

सवाल :-संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?

जवाब :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी |

सवाल :-संविधान का प्रारूप किसने तैयार किया था ?

जवाब :- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने |

सवाल :-संविधान मे देश को कैसा बताया गया है ?

जवाब :- हमारी प्रस्तावना मे लिखा है - प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक गणराज्य |

सवाल करने वाला छात्र :- माशा अल्लाह ! भी अपने अच्छे से बताया के आज रौनक क्यूँ है |

 एक छात्र Host बुलाता है और वो छात्र निम्नलिखित बाते बताता है के देशसेवा केवल सेना मे भर्ती होकर शहीद होने मे नहीं बल्के ऐसे बहुत सारे छोटे - छोटे काम हैं जिनको करने से हम भी देशसेवा कर सकते है -

  1. राष्ट्र चिह्नों का सम्मान करके 
  2. दूसरों का सम्मान करके |
  3. अपने गली, मोहल्ला को साफ सुथरा रखकर |
  4. कचरा सही जगह डालकर |
  5. पेड़ पौधों और पर्यावरण की रक्षा करके |
  6. अपने टैक्स और बिल समय पर भरकर |


इस तरह इस्लामिक Institute के बच्चों ने असल मे गणतंत्र दिवस को मनाया | यहाँ कोई नाच गाना नहीं था | और नया केवल मनोरंजन के लिए कोई ड्रामा किया गया | इस इस्लामिक Institute मे हुई अलग - अलग इन Events ने गणतंत्र का महत्व समझाया गया |  


ये देखकर समझ आया कि गणतंत्र दिवस सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि संविधान की समझ, सद्भावना और तालीम का जश्न है। बाबासाहेब के संघर्ष और बच्चों के जवाब हमें प्रेरित करते हैं।


 आपके इलाके में कैसा मनाया गया? कमेंट में बताओ! Jai Hind, Jai Bharat !


Disclaimer-

सभी बच्चों और संस्था की निजता और सुरक्षा का पूर्ण सम्मान करते हुए, हमने किसी भी व्यक्ति या इस्लामिक Institute का असली नाम, फेस (बिना ब्लर), या पहचान उजागर नहीं की है। यह वीडियो केवल गणतंत्र दिवस के जज्बे और शिक्षा के महत्व को दिखाने के लिए है।

  1. About us 

TheAdilStudy एक ऑनलाइन शैक्षिक प्लेटफ़ॉर्म है जो कक्षा 1 से 12 वी तक  के छात्रों के लिए मज़ेदार और आसान शिक्षण सामग्री प्रदान करता है। हम हिंदी और अंग्रेज़ी माध्यम में मूल रूप से तैयार की गई किताबें, PDFs और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराते हैं, जो CBSE और राजस्थान बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुकूल हैं। 


  1. Privacy Policy

TheAdilStudy आपकी निजता का सम्मान करता है। हम केवल आवश्यक जानकारी (जैसे ईमेल या नाम, यदि आप सदस्यता लेते हैं) एकत्र करते हैं, ताकि आपको अध्ययन सामग्री, अपडेट और शैक्षिक सूचनाएँ प्रदान कर सकें। हम आपका डेटा किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं करते और सुरक्षा के उचित मानकों का पालन करते हैं। वेबसाइट का उपयोग करके आप इस नीति से सहमत होते हैं। संपर्क फ़ॉर्म के माध्यम से हमसे प्रश्न पूछ सकते हैं।

  1. Contact Us 

ईमेल: theadilstudy@gmail.com 

वेबसाइट: www.www.theadilstudy.online


👇 CONNECT US ON SOCIAL MEDIA FOR MORE UPDATES & TIPS 👇

📘 Follow me on Facebook ➤ https://www.facebook.com/theadilstudy 📸 Follow me on Instagram: ➤ https://www.instagram.com/theadilstudy

📘 Follow me on Youtube ➤ https://www.youtube.com/@THEADILSTUDY

📸 Follow me on Website: ➤ https://www.theadilstudy.online/


#RepublicDay #GantantraDiwas #AsliDeshbhakti #BabaSahebAmbedkar #संविधान #IslamicEducation #Madrasa #JaiHind #TheAdilStudy #Rajasthan #Bhadra





 

Post a Comment

0 Comments